सऊदी अरब के एक राजनैतिक टीकाकार का कहना है कि आगामी कुछ सप्ताहों में रियाज़, परमाणु परीक्षण कर सकता है।
दहाम अलअंज़ी ने रश्याटूडे को दिये अपने साक्षात्कार में कहा है कि सऊदी अरब के पास पिछले दो वर्षों से परमाणु बम है और वह अगले कुछ ही सप्ताहों में परमाणु परीक्षण कर सकता है। सऊदी टीकाकार ने यह बात तुर्की की राष्ट्रवादी पार्टी के कार्यालय के सदस्य तारिक़ अहमद के साथ टीवी पर डिबेट में कही।
जब उद्घोषक ने दहाम अलअंज़ी से पूछा कि क्या वास्तव में सऊदी अरब के पास परमाणु बम है? यह बात तो मैं पहली बार सुन रहा हूं तो सऊदी अरब के राजनैतिक टीकाकार अलअंज़ी ने कहा कि हां है। उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। बड़ी शक्तियों को मालूम है कि हमारे पास किस प्रकार के हथियार हैं। इस सऊदी टीकाकार ने कहा कि तै यह पाया था कि यदि ईरान, परमाणु परीक्षण करता है तो हम भी एसा ही करेंगे।
16 फ़रवरी 2016 - 19:19
समाचार कोड: 735305
सऊदी अरब के एक राजनैतिक टीकाकार का कहना है कि आगामी कुछ सप्ताहों में रियाज़, परमाणु परीक्षण कर सकता है।